{"_id":"6580877437afeee8a90c6988","slug":"a-group-of-youth-extinguished-the-forest-fire-of-thras-kullu-news-c-89-1-klu1001-13092-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: युवाओं की टोली ने बुझाई थरास के जंगल की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: युवाओं की टोली ने बुझाई थरास के जंगल की आग
Mon, 18 Dec 2023 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार रात हुरला बीट में थरास का जंगल दहकता रहा। इससे वन संपदा को नुकसान हुआ है। सोमवार सुबह चार बजे स्वयंसेवी पूर्ण चंद के नेतृत्व में टीम आग पर काबू पाने के लिए निकली। सुबह 9:00 बजे तक युवा आग पर काबू पाने में डटे रहे।
पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार हुरला वन परिक्षेत्र की हुरला बीट में थरास के जंगल में रविवार को आग भड़क गई। युवाओं ने आग बुझाने की पहल की। सुबह चार बजे ही युवा जंगल की आग बुझाने में जुट गए। पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग बुझाने में टीम सहभागिता और स्नो लैंड ओपन ग्रुप में असिस्टेंट रोवर लीडर पूर्ण चंद, नीरत राम, अमित कुमार, हेत राम और कर्ण सिंह भी शामिल रहे। स्वयंसेवी पूर्ण चंद ने कहा कि आग को युवाओं की सहायता से काबू किया गया। आरओ हुरला अमीर चंद ठाकुर ने कहा कि आग पर काबू पा लिया है। कहा कि फील्ड कर्मियों को आग को देखते हुए अलर्ट रहने को कहा गया है। संवाद