{"_id":"69f9d5c1cc685d0be3001062","slug":"a-glimpse-of-folk-culture-was-seen-in-the-tableaux-of-sainj-fair-kullu-news-c-89-1-klu1001-175536-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सैंज मेले की झांकियों में दिखी लोक संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सैंज मेले की झांकियों में दिखी लोक संस्कृति की झलक
विज्ञापन
पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जिला स्तरीय सैंज मेले में लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिला मंडलों की झांकियों और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मंगलवार को मेले के दूसरे दिन महिला मंडलों और स्कूली बच्चों ने आकर्षक झांकियां निकालीं। महिला मंडलों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक संदेश भी दिए।
महिला मंडल रैला, धाउगी, सुचैहण, नव दुर्गा वनाउगी देहुरी, भलाण, शुलग, देवगढ़, चलैहन, शिआउगी और शरन सहित कई मंडलों की महिलाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले के माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। संवाद