फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A dozen roads blocked from landslides in the district

भूस्खलन से जिला में एक दर्जन सड़कें प्रभावित

Mon, 18 Oct 2021 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
A dozen roads blocked from landslides in the district
कुल्लू में हो रही भारी बारिश के बीच गुजरते लोग। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में करीब एक माह बाद से बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन से करीब एक दर्जन सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इसके अलावा जिले के निचले इलाकों में चल रहा अनार का सीजन भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

बागवान दो दिनों से अनार का तुड़ान नहीं कर सके। हालांकि अनार का सीजन करीब 80 फीसदी तक सिमट गया है। रविवार दोपहर बाद से लगातार बारिश से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। ढालपुर में चल रहे दशहरा का चौथा दिन बारिश में धुल गया है। ऐसे में लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की खूब खरीदारी की है। बारिश के चलते देवलू भी अपने अस्थायी शिविरों में देवता के साथ अंदर ही रहे। बारिश से शहर के कारोबारियों के साथ जिला भर से आए देवी-देवताओं के कारकूनों, देवलुओं व हारियानों को परेशान होना पड़ा है। बारिश से कुल्लू-मनाली हाईवे-तीन के साथ भुंतर-मणिकर्ण, औट-बंजार-सैंज हाईवे 305, जिया से रामशिला फारेलन, लारजी-सैंज सहित लगवैली की सड़कों पर भूस्खलन होने से सड़क पर पत्थर गिरते रहे। भूस्खलन से देहुरी, बाहू, बछूट, मशियार, बेहना-दलाश तथा अरसू सहित करीब एक दर्जन सड़कों पर यातायात बंद हो गया हैं। जिला प्रशासन ने सैलानियों के साथ आम लोगों को रोहतांग टनल, रोहतांग दर्रा व जलोड़ी दर्रा की तरफ मौसम को भांपकर ही आवाजाही करने की अपील की है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मौसम से जिले में बंद सड़कों को जल्द खोला जाएगा। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed