{"_id":"68d57d2f8d23aa223f0dc3a9","slug":"a-dj-party-was-being-held-in-the-tulga-forest-without-permission-kullu-news-c-89-1-ssml1012-157882-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिना अनुमति ही चल रही थी तुलगा के जंगल में डीजे पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिना अनुमति ही चल रही थी तुलगा के जंगल में डीजे पार्टी
Thu, 25 Sep 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:05 PM IST
सार
कुल्लू के तुलगा जंगल में बिना अनुमति के डीजे पार्टी आयोजित की गई, जिसमें अधिकांश इस्राइल के नागरिक शामिल थे। पुलिस ने छापा मारकर पार्टी बंद करवाई और साउंड सिस्टम जब्त किया। स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
विस्तार
आयोजक ने गुपचुप तरीके से करवाया आयोजन, जोर-जोर से बज रहा था संगीत
इस्राइल के नागरिक हैं पार्टी में शामिल ज्यादातार लोग, मना रहे थे नववर्ष का जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। तुलगा के जंगल में बिना अनुमति ही डीजे पार्टी चल रही थी। इसके लिए आयोजक की ओर से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर पार्टियों की अनुमति पुलिस की ओर से बंद की गई है।
बावजूद इसके आरोपी ने गुपचुप तरीके से पार्टी का आयोजन किया। जोर-जोर से संगीत बजाया जा रहा था। पुलिस की सख्ती के बाद यह पार्टी बंद हुई।
हैरान करने वाली बात यह है कि इस डीजे पार्टी में इस्राइल के नागरिक ज्यादा थे। बताया जा रहा है कि इस्राइल का नववर्ष 22 सितंबर से शुरू होता है। ऐसे में यहां विदेशी नागरिकों का जश्न डीजे पार्टी के नाम पर खूब चल रहा था।
गौर रहे कि तुलगा में जंगल में चल रही में डीजे पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस ने साउंड सिस्टम को जब्त भी किया है। पार्वती घाटी में इस तरह की पार्टियों के माध्यम से कई कारोबारी पर्यटकों को एकत्रित करते हैं। पार्टी में नशा भी खूब चलता है। लोगों ने कुल्लू पुलिस की कार्रवाई को सराहा है। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि बिना अनुमति पार्टी करवाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
--