फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A 7-year-old girl standing on the roadside died after being hit by a car

Kullu News: कार की टक्कर से सड़क किनारेखड़ी सात वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 30 Jun 2025 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 30 Jun 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
A 7-year-old girl standing on the roadside died after being hit by a car
कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर गोजरा में हुआ हादसा
विज्ञापन


पुलिस की टीम मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी


संवाद न्यूज एंजेसी

मनाली। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर सोमवार दोपहर को तेजरफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी एक बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में सात साल की बच्ची की मौत हो गई है। मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिता शर्मा, पत्नी बालकृष्ण पुरोहित, गांव गोजरा डाकघर खखनाल तहसील मनाली सोमवार दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे गोजरा में सड़क किनारे खड़ी थीं। उनके साथ रिंपू शर्मा और उनकी बेटी सांची शर्मा भी मौजूद थीं। सभी बाईं तरफ खड़े थे। उसी समय एक गाड़ी एचपी 58 ए 6490 मनाली की ओर से आई और सांची शर्मा को टक्कर मार दी। इससे सांची शर्मा को सिर में चोटें आईं और नाक से खून बहने लगा। घायलावस्था में बच्ची को गाड़ी में बैठाकर मिशन अस्पताल मनाली ले आए। अस्पताल में पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। बताया जा रहा है कि कार चालक तेज रफ्तार से आ रहा था। गाड़ी को सत्यावन डेविड बैनन निवासी मनाली, रिजॉर्ट, न्यू हॉप आर्चर्ड, तहसील मनाली चला रहा था। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed