फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ढालपुर सर्कुलर रोड पर नहीं सजेंगी रेहड़ियां

ढालपुर सर्कुलर रोड पर नहीं सजेंगी रेहड़ियां

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Kullu
Kullu Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में मुख्य सड़क समेत अन्य मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण को रोकने तथा रेहड़ी-फड़ियों को व्यवस्थित करने के लिए जिला प्रशासन कई कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत कॉलेज गेट से कला केंद्र, ढालपुर चौक, एसपी कार्यालय, न्यायिक परिसर और अस्पताल सर्कुलर रोड को नो वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा। इस क्षेत्र में रेहड़ी-फड़ी लगाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी तथा शहर में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए कुछ नए स्थान चिह्नित और विकसित किए जाएंगे। सोमवार को नेशनल पॉलिसी ऑन स्ट्रीट वेंडर्स के तहत स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विनय सिंह ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेहड़ी-फड़ियों को व्यवस्थित करने के लिए शहर को तीन जोन में बांटा जाएगा। एक जोन में रेहड़ी-फड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, दूसरे जोन में कुछ शर्तों के साथ रेहड़ियां लगाने की अनुमति होगी, जबकि तीसरे जोन में रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए स्थान विकसित किए जाएंगे। खाने-पीने की रेहड़ी वालों के लिए कलाकेंद्र के पास दुकानें बनाई गई हैं। इनके आवंटन में पुराने रेहड़ी वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। कैटल ग्राउंड में मुख्य सड़क के फुटपाथ के साथ ही रेहड़ी वालों के लिए स्थान विकसित किया जाएगा। कैटल ग्राउंड बीएसएनएल कालोनी के पास और सरवरी पुल के निकट भी रेहड़ी-फड़ी स्थापित की जा सकती हैं। एडीएम ने बताया कि इन स्थानों को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन नगर परिषद को दस लाख रुपये जारी कर रहा है। उन्होंने बताया कि ढालपुर में सब्जी बेचने वाली ग्रामीण महिलाओं के लिए ऑटो यूनियन कार्यालय के पास खाली जगह निर्धारित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस नई व्यवस्था के संबंध में शीघ्र अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। बैठक के बाद एडीएम ने नगर परिषद के पदाधिकारियों तथा अधिकारियों के साथ चिह्नित स्थानों का निरीक्षण भी किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed