{"_id":"21-65581","slug":"Kullu-65581-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल में विशेषज्ञ डाक्टर की तैनाती हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल में विशेषज्ञ डाक्टर की तैनाती हो
Kullu
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फ बारी शुरू होते ही घाटी में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जनता की परेशानियां शुरू हो गई हैं। लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह और सचिव स्वास्थ्य विभाग को फैक्स के जरिये मांगपत्र भेजकर घाटी में एक विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करने की अपील की है। कांग्रेस के जिला महासचिव आनंद कुमार ने बताया कि पार्टी की ओर से बुधवार को इस संबंध में राज्य सरकार को फैक्स भेजा गया है। इसमें यह मांग की गई है कि सर्दियों के दौरान एक माह में सप्ताह में कम से कम दो बार विशेषज्ञ चिकित्सक केलांग अस्पताल में तैनात रहे। आनंद कुमार ने बताया कि इससे पहले भी विधायक रवि ठाकुर और वूल फेडरेशन अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती को लेकर मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ ही केलांग अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों को भेजा जाए। उन्होंने बताया कि कई वरिष्ठ डॉक्टर खुद लाहौल में सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। रोहतांग दर्रा बंद हो जाने के बाद यहां मरीजों को उपचार के लिए रेफर करने सिवा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। खराब मौसम की स्थिति में कई दिनों तक हेलिकॉप्टर की सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे में मरीजों की जिंदगी दांव पर लग जाती है। उन्हाेंने जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य सरकार से डॉक्टरों की तैनाती करने की मांग को लेकर फैक्स भेज कर अपील की है। उन्होंने कहा कि घाटी की जनता को उम्मीद है कि राज्य सरकार जनजातीय लोगों की दिक्कतों को देखते हुए उनकी मांगों को गंभीरता से लेंगे।
विज्ञापन