{"_id":"21-65530","slug":"Kullu-65530-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास में मिला शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास में मिला शव, शिनाख्त नहीं
Kullu
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। मनाली पुलिस ने ब्यास नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। मनाली पुलिस उप अधीक्षक पूर्ण ठुकराल ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने पुलिस को ब्राण के समीप नदी में एक व्यक्ति की लाश फंसे होने की सूचना दी। मनाली पुलिस ने शीघ्र हरकत में आते हुए एएसआई बाला राम की अध्यक्षता में टीम को घटना स्थल पर भेजा। पुलिस कर्मियों ने लाश को पानी से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच पर यह लाश नेपाली मूल के युवक की लग रही है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। शव को पहचान के लिए शव गृह में रखा गया है।
प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की बैठक कल
मनाली (कुल्लू)। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुुरिल्ला संगठन नग्गर और कुल्लू सर्कल
की विशेष बैठक 29 अक्तूबर को मनाली के रामबाग में होगी। संगठन के उप प्रधान रूप चंद राणा ने बताया कि बैठक में सर्वोच्च न्यायालय में केस लगाने तथा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाने वाली गुरिल्लाओं की मांगों से संबंधित स्कीम के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने सभी स्वयंसेवी गुरिल्लाओं से आग्रह किया है कि वह बैठक में अपने नाम को लिस्ट में चेक करें और कोर्ट में जाने के लिए निर्धारित की गई फीस को जमा करवाएं।