{"_id":"21-65383","slug":"Kullu-65383-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में भी नहीं पुख्ता प्रबंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में भी नहीं पुख्ता प्रबंध
Kullu
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली के मौके पर आगजनी जैसी घटनाएं हर साल देखने को मिलती हैं, लेकिन इस बार भी स्वास्थ्य विभाग ने दिवाली को लेकर कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए हैं। दिवाली के दिन भी पूरी जिम्मेदारी एक ही चिकित्सक के हवाले रहेगी। हालांकि, कई विभागों ने दिवाली के लिए कर्मचारियों का अवकाश रद्द किया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सक दिवाली को ही अवकाश पर रहेंगे। जबकि, जोनल अस्पताल में केवल एक चिकित्सक ही रहेगा।
अस्पताल में हर साल दिवाली पर्व पर कई लोग पटाखों से झुलसते रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी विभाग को लोगों की कोई चिंता नहीं है। अस्पताल में दिवाली के दिन भी रोज की तरह सामान्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जबकि, अधिकतर डाक्टर छुट्टी का दिन होेने के कारण भी अवकाश पर होंगे। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो विभाग क्या करेगा? लोगों ने दिवाली उत्सव के अवसर पर केवल आपातकालीन सेवाओं के डाक्टर उपलब्ध होने पर चिंता जाहिर की है। लोगों के मुताबिक बड़ा हादसा होने पर लोगों को परेशानी हो सकती है। क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. कमल कपूर ने बताया कि अस्पताल में रूटीन की तरह डाक्टर सेवाएं देंगे। उन्होंने कहा कि दिवाली के दिन डाक्टर छुट्टी पर रहते हैं। कोई बड़ी दुर्घटना होने पर उन्हें सूचित कर लोगों का इलाज किया जाएगा।