{"_id":"21-65314","slug":"Kullu-65314-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीति में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पीति में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
Kullu
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल स्पीति)। बेहतर चिकित्सकीय सुविधाओं से वंचित स्पीति घाटी के लोगों के लिए राहत की खबर है। रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी के बीच अक्तूबर की हाड कंपा देनी वाली ठंड में पहली बार स्पीति घाटी में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मनाली स्थित लेडी बिलिंगटन अस्पताल की टीम 22 से 25 अक्तूबर तक काजा और ताबो में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगी। अस्पताल के कम्यूनिटी कंसलटेंट डॉ. बिशन शाशनी ने बताया कि इस दौरान एंडोस्कॉपी, दंत चिकित्सा, फीजियोथेरेपी और आंखों से संबधित रोगों के मरीजों का उपचार किया जाएगा। डॉ. शाशनी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि इसके अलावा रंगरीक और सगनम में फर्स्ट एड पर इंटरेक्टिव कोर्स का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ-साथ अस्पताल के बारह लोगों की एक मेडिकल टीम मंगलवार को स्पीति घाटी के लिए रवाना होगी। लाहौल-स्पीति में पिछले कई सालों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनात की मांग उठ रही है, लेकिन राज्य की सरकारें जनजातीय लोगों की इस मांग को अभी तक सिरे से से खारिज करती आ रही हैं। ऐसे में लेडी बिलिंगटन अस्पताल का यह निशुल्क शिविर स्पीति घाटी के लोगाें के लिए राहत लेकर आया है। डॉ. बिशन शाशनी ने स्पीति की जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक तादाद में शिविर में पहुंच कर बेहतर मेडिकल टीम के अनुभव का निशुल्क फायदा उठाएं।
विज्ञापन