{"_id":"21-65188","slug":"Kullu-65188-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सौ ग्राम चरस समेत युवक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सौ ग्राम चरस समेत युवक धरा
Kullu
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जाननकारी के मुताबिक गश्त के दौरान पुलिस ने मनाली उपमंडल के अंतर्गत खगनाग नाले के समीप एक शख्स को तीन सौ ग्राम चरस समेत दबोचा है। शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत हिरासत में लेने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। यहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होेंने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
मारपीट में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला
कुल्लू। जिला में मारपीट के दो मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहले मामले में भुंतर के शुरूड़ निवासी राम बहादुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चार लोगों ने 15 अक्तूबर की रात उनका रास्ता रोक कर उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंसं की धारा 341,323, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि एक अन्य मामले में धारा निवासी लता शर्मा की शिकायत पर एक शख्स के खिलाफ भादंसं की धारा 325, 323 और 504 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत की है कि जब वह खेतों में काम कर रही थी तो उसी दौरान एक शख्स ने उनके साथ गालीगलौज करने के बाद मारपीट की। संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।