{"_id":"21-65187","slug":"Kullu-65187-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओला अवरोधक जाली पर लीजिए सब्सिडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओला अवरोधक जाली पर लीजिए सब्सिडी
Kullu
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में बागवानी तकनीकी मिशन के तहत बागवानों को सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है। इससे बागवान अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूर कर सकेंगे। जिला कुल्लू में बागवानों के उत्थान तथा फ ल-सब्जी उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। बागवानी तकनीकी मिशन योजना के तहत कुल्लू जिला के बागवानों को लाखों रुपयों का अनुदान दिया जा रहा है। योजना के तहत ओलावृृष्टि से फ लों को बचाने के लिए ओला अवरोधक जाली पर बागवानी तकनीकी मिशन के तहत 80 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। इसी प्रकार वर्ष 2013-14 में 110 बागवानों को ओला अवरोधक जाली के लिए उपदान दिया जा चुका है। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डा. बीसी राणा ने बताया कि वर्ष 2013-14 के लिए 3.34 करोड़ आवंटित किए गए। मिशन में ओला अवरोधक जाली के अलावा कई अन्य उपकरणों तथा बागवानी से संबंधित गतिविधियों पर भी सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि जिला में मिशन के माध्यम से जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्मी कंपोस्ट पिट के लिए भी उपदान दिया जाता है। वर्ष 2013-14 में वर्मी कंपोस्ट पिट के निर्माण के लिए 90 लघु तथा सीमांत बागवानों पर 26 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। वैश्विक चुनौतियों तथा बदलते मौसम के मद्देनजर सेब की खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाने हेतु पुराने पौधों के स्थान पर उन्नत किस्म के पौधरोपण के लिए 85 करोड़ की सेब जीर्णोद्धार योजना कार्यान्वित की जा रही है। इस अवधि के दौरान राज्य में 760 हेक्टेयर क्षेत्र में सेब बागीचों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
विज्ञापन