फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   धार्मिक स्थल पर नहीं बनने देंगे प्रोजेक्ट

धार्मिक स्थल पर नहीं बनने देंगे प्रोजेक्ट

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Kullu
Kullu Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। एचपीपीसीएल के 460 मेगावाट के नकथाण जल विद्युत परियोजना का स्थानीय पंचायत और देव समाज के जुडे़ लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि बिजली प्रोजेक्ट धार्मिक स्थल रूद्रनाग के ऊपर स्थापित किया जा रहा है, जो लोगों की धार्मिक आस्था से सरेआम खिलवाड़ है। क्षेत्र के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोगों ने साफ कर दिया है कि अगर समय रहते प्रोजेक्ट का काम बंद नहीं गया तो लोग सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

परियोजना के विरोध में बरशैणी पंचायत में एक बैठक बुलाई गई थी। इसमें ग्रामीणों और देवसमाज से जुडे़ लोगों ने एक स्वर में विरोध करते हुए कहा है कि धार्मिक आस्था से जुडे़ स्थानों पर छेड़छाड़ करने नहीं दी जाएगी। देव समाज से जुडे़ जय राम ठाकुर, होतम राम, ज्ञान चंद आदि ने बताया कि यदि धार्मिक स्थल पर प्रोजेक्ट प्रबंधन ने कार्य बंद नहीं किया तो देव समाज के लोग सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे विकास के मार्ग में बाधा नहीं बनना चाहते, लेकिन लोगों की आस्था के स्थानों पर प्रोजेक्ट लगाना भी उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसी दुष्परिणाम के सामने आने से पहले परियोजना को बंद कर दिया जाना चाहिए। वहीं, स्थानीय निवासी अमर नाथ, हरि राम, चैने राम, श्याम सिंह, किशन सिंह, इंद्र देव, टेक चंद, वीर सिंह, अनंत राम आदि ने कहा कि परियोजना के विरोध में ग्राम सभा में तीन बार प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं। इस स्थान पर पहले से ही छह प्रोजेक्ट लगाए जा चुके हैं। परियोजना बनने से पर इस स्थान पर कई बदलाव आएंगे। अगर प्रोजेक्ट का कार्य जल्द बंद नहीं किया गया तो प्रोजेक्ट प्रबंधन कमेटी का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आठ गांवों के लोग और देव समाज के लोग मिलकर धार्मिक स्थल पर विद्युत परियोजना का अंत तक विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed