{"_id":"21-65163","slug":"Kullu-65163-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावटखोरों के खिलाफ कसेगा शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावटखोरों के खिलाफ कसेगा शिकंजा
Kullu
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली पर्व के लिए बाहर से आने वाली मिठाई, खोया तथा दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थाें की चेकिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। महकमे ने छापामारी के लिए एक टीम का गठन किया है जो इन दिनों लंबी रूटों की वोल्वो बसों सहित बाहर से आने वाली सभी बसों की चैकिंग कर रही है। विभाग जगह-जगह बसों को रोक कर बारीकी से चैकिंग करने में जुटा है। हालांकि, विभाग के अधिकारियों के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति किसी तरह सेखिलवाड़ न हो, इसके लिए विभाग ने छापामारी को जारी रखते हुए अभियान को तेज कर दिया है। जिला खाद्य निरीक्षक अधिकारी भबीता टंडन ने कहा कि विभाग नियमित रूप से छापामारी करने में जुटा है। खास कर बाहर से आने वाली तमाम बसों के अलावा वोल्वो बसों की भी विशेष चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिवाली में मिलावटी मिठाई, खोया और दूध बेचने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी किया जाएगा। मिलावटखोर दिवाली पर्व पर मिलावटी मिठाई और खोया को बेचने की फिराक में रहते हैं।
विज्ञापन