{"_id":"21-57143","slug":"Kullu-57143-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर याद आईं लता और इंदिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर याद आईं लता और इंदिरा
Kullu
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी की महिलाओं ने विश्व महिला दिवस पर लाहौल-स्पीति जिला की पूर्व एमएलए रहीं स्वर्गीय लता ठाकुर और देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मधुर संबंधों को याद किया। बुद्धिजीवी महिला सोनम पलकी, मानदासी और राधा देवी ने कहा कि लता ठाकुर के इंदिरा गांधी के साथ ऐसे घनिष्ठ संबंध थे कि जून 1972 में इंदिरा गांधी ने लाहौल आकर लता ठाकुर के घर गैमूर में परिजनों के साथ लंच कर रात्रि ठहराव के लांग के ओल्ड सर्किट हाउस में किया था। इन महिलाओं का कहना है कि घनिष्ठ संबंधों के चलते उस दौरान हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष की कमान लता ठाकुर के कंधों पर थीं तो देश में यह कमान संजय गांधी के हाथ थी। उस दौरान जिला लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद पर काबिज रहे दुनी चंद ठाकुर (82) ने बताया कि लता ठाकुर 1972 में लाहौल-स्पीति जिला की विधायक थीं। उसी वर्ष जून में इंदिरा गांधी हेलिकॉप्टर से लाहौल पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए लाहौल में रात्रि ठहराव किया था और लता ठाकुर के परिवार के साथ गैमूर में लंच किया था। दुनी चंद का कहना है कि यह सब तत्कालीन विधायक लता ठाकुर के घनिष्ठ संबधों के चलते हुआ था। लता ठाकुर 1972 में लाहौल-स्पीति की विधायक बनी थीं, लेकिन लाहौल-स्पीति के लोगों की इसे बदकिस्मत ही कहा जा सकता है कि 14 दिसंबर 1976 में पंडोह के पास सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन