{"_id":"21-52941","slug":"Kullu-52941-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिकर्ण में दो किलो चरस समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिकर्ण में दो किलो चरस समेत गिरफ्तार
Kullu
Updated Fri, 22 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण (कुल्लू)। मणिकर्ण घाटी में पुलिस ने एक नेपाली युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधीनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिकर्ण घाटी के राशकड़ के समीप पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी की जा रही थी। उसी दौरान पैदल आ रहे एक युवक ने पुलिस को देखकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कुछ ही दूरी पर युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक से दो किलो 185 ग्राम चरस बरामद की गई। डीएसपी ने बताया कि चरस समेत पकड़े गए आरोपी की पहचान नेपाल निवासी विशाल बहादुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन