{"_id":"21-43475","slug":"Kullu-43475-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजों को मिलेगा मेडल जीतने का मौका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्केबाजों को मिलेगा मेडल जीतने का मौका
Kullu
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। जिला बाक्सिंग संघ की बैठक में कुल्लू में बाक्सिंग की सब जूनियर और सीनियर स्पर्धाओं को जल्द करवाने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष किशन ठाकुर ने की। किशन ठाकुर ने बताया कि कुल्लू में जल्द ही बाक्सिंग की सब-जूनियर और सीनियर वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी बाक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चे भी पाइका और स्कूल बाक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लें सकेंगे। किशन ठाकुर ने बताया कि पहले भी कुल्लू के बच्चों ने राज्य स्तरीय तथा नेशनल प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर कई मेडल जीते हैं। इसमें खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए ही संघ कुल्लू में राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता करवाने के बारे में विचार-विमर्श कर रहा है। बैठक में बाक्सिंग संघ के महासचिव चित्रदेव, उपाध्यक्ष आत्माराम, देवी दास, बाक्सिंग के तकनीकी कोच रणवीर ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय पठानिया, बलदेव खांपा, तारा चंद, लाल चंद और मोती लाल मौजूद रहे। किशन ठाकुर ने बताया कि 23 मार्च को दोबारा मौहल गेस्ट हाउस में कुल्लू बाक्सिंग संघ की बैठक होगी।