फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पति के जुल्मों से तंग आकर दी थी महिला ने जान

पति के जुल्मों से तंग आकर दी थी महिला ने जान

Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

कुल्लू। शहर के साथ सटे लंकाबेकर के समीप नदी में मिले शव के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। नदी में कूद कर जाने देने वाली महिला ने अपने पति के जुल्मों से दुखी होकर ही इतना बढ़ा कदम उठाया था। उसके परिजनों ने पति पर शक जताते हुए इस बारे पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ भादंसं की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवती के नग्गर निवासी पिता मुरली प्रकाश ने कहा है कि 2006 में रणजीता की शादी वाश्ंिाग निवासी चंद्र सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही चंद्र सिंह युवती को तंग करता था। वह उससे पैसों की डिमांड भी करता था। 28 जुलाई को उसे रणजीता के घर में न होने की सूचना मिलते ही वह वाश्ंिाग पहुंचे और उसे इधर-उधर ढूंढा, किंतु उसका कहीं पता नहीं चला। जब नदी के किनारे ढूंढते हुए लंकाबेकर के समीप पहुंचे तो महिला का शव नदी से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

एएसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति के खिलाफ आत्महत्या करने को मजबूर का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को सामने रखकर कार्रवाई कर रही है। मामले की छानबीन का जिम्मा एसआई गंभीर चंद को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...

कुत्ते के काटने पर केस दर्ज
भुंतर। मणिकर्ण के साथ सटे कसोल में राहगीर युवती को एक पालतू कुत्ते ने काट डाला। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कुत्ते की मालकिन महिला पर भादंसं की धारा 289 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में कसोल निवासी इंद्रा देवी ने आरोप लगाया है कि 25 जुलाई को उसकी बेटी मीरा घर लौट रही थी। उसी दौरान कसोल निवासी सीता देवी के कुत्ते ने उसकी बेटी को काट डाला। एसआई मेघ सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed