{"_id":"33513","slug":"Kullu-33513-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सेवादल ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सेवादल ने बनाई रणनीति
Kullu
Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। कांग्रेस सेवादल ने विस चुनाव को लेकर कमर कस ली है। रविवार को हुई आनी कांग्रेस सेवादल की बैठक में क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को आवश्यक चुनावी टिप्स दिए गए। बैठक आनी कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष दलीप जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस सेवादल के सचिव एवं किन्नौर के प्रभारी दिशमी राम ठाकुर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विस चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। मुख्य संगठक दलीप जोशी ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी, जिसकी बागडोर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हाथ में होगी।
उन्होंने स्थानीय विधायक किशोरी लाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आनी विस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुए है। कहा कि आनी घाटी के कई स्कूलों में अध्यापक न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सड़कों की हालता खस्ता होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आनी कांग्रेस सेवादल कांग्रेस की जीत के लिए कड़ी मेहनत करेगा।