{"_id":"29948","slug":"Kullu-29948-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टीईटी के नियुक्ति दे सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टीईटी के नियुक्ति दे सरकार
Kullu
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जेबीटी प्रशिक्षित बैच 2008-10 के प्रशिक्षितों ने मांगें पूरी न होने से खफा होकर सोमवार को ढालपुर ग्राउंड में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। संघ का कहना है कि सरकार पूरे बैच को एक साथ बिना टीईटी के नियुक्ति दें। उन्होंने कहा कि 2008-10 के बैच पर आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार टीईटी लागू नहीं होता। इस बैच की अधिसूचना 2008 में निकल चुकी है। आरटीई एक्ट 2010 में लागू हुआ था। आरटीआई में स्पष्ट किया है कि सरकार ने यदि कोई अधिसूचना 2010 से पहले निकाली है तो वह टीईटी में छूट दे सकती है। दूसरी ओर सरकार ने पांच जेबीटी प्रशिक्षितों जो इसी बैच 2008-10 के हैं को नियुक्ति दे दी है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार दोगली नीति अपना रही है। संघ का कहना है कि प्रदेश में सैकड़ों जेबीटी के पद खाली पड़े हैं।
प्रदेश में 1200 से अधिक स्कूल केवल एक अध्यापक के सहारे चल रहे हैं। संघ का कहना है कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी से लोग प्राइवेट स्कूलों की ओर रुख कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से 2008-10 के प्रशिक्षित जेबीटी अध्यापकों को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की है। इस अवसर पर जेबीटी प्रशिक्षित बैच 2008-10 के प्रदेश महासचिव नरेश कुमार, कुल्लू इकाई के महासचिव पूर्ण चंद, प्रेस सचिव प्रवीण ठाकुर, सलाहकार मदन लाल, मुख्य सलाहकार रूप सिंह, पूर्ण सिंह, उमेद नेगी, सूरज, शेर सिंह, काकू, यमन, गोपी, सवित्री, निशा, अनीता, वीना, धर्मेंद्र और भोजराज मौजूद थे।