फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बेटा-बेटी में भेदभाव छोड़ें मां-बाप, तभी आगे बढ़ेंगी बेटियां : शालिनी

बेटा-बेटी में भेदभाव छोड़ें मां-बाप, तभी आगे बढ़ेंगी बेटियां : शालिनी

Sat, 30 Mar 2019 10:02 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
बेटा-बेटी में भेदभाव छोड़ें मां-बाप, तभी आगे बढ़ेंगी बेटियां : शालिनी
कुल्लू। बेटा-बेटी में भेदभाव की शुरूआत घर से होती है। अगर मां-बाप ही बेटा और बेटी को भेदभाव किए बिना दोनों को एक समान आगे बढ़ने का मौका देते हैं, तभी समाज में बेटियां आगे बढ़ सकेंगी। केवल बेटा-बेटी एक समान कहने मात्र से महिला सशक्तीकरण नहीं हो सकता। इसकी शुरूआत हमें अपने घर से करनी होगी। यह बात पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने शनिवार को बिवग्योर वर्ल्ड स्कूल पिपलागे में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान महिला मंडल कहुधार, महिला मंडल पिपलागे और बिवग्योर वर्ल्ड स्कूल की 116 महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। शालिनी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति ऐप बटन, इमरजेंसी डायल नंबर 112, गुड़िया हेल्पलाइन 1515 है। मुश्किल समय में इनका इस्तेमाल करें। अपने बच्चों को अच्छा भविष्य बनाने के लिए अभिभावकों को भी अच्छे अभिभावक बनना होगा। पुलिस आपकी हर समस्या का समाधान नहीं कर सकती। इसलिए आपको अपने अधिकारों के सजग रहकर अपनी लड़ाई स्वयं लड़नी होगी। इससे पहले छात्राओं ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। कविता पाठ, नाटक और भाषण के माध्यम से छात्राओं ने बेटियों की अहमियत के बारे में बताया। पूर्व प्रिंसिपल क्रिसेंट मून स्कूल केशव ठाकुर, डाइट प्रिंसिपल चांद किशोर शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए। बिवग्योर वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल खुशहाल पराशर ने एसपी शालिनी का कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में चलाई गई अमर उजाला की अपराजिता मुहिम आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक रोहित पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed