{"_id":"5c90ebc5bdec2214173a2309","slug":"91553001413-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लम की बंपर फ्लावरिंग से बागवान बागबाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लम की बंपर फ्लावरिंग से बागवान बागबाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लम की बंपर फ्लावरिंग से बागवान खुश
जिले में मौसम साफ होने से फलों की बेहतर सेटिंग की उम्मीद, उत्पादन होगा अच्छा
प्लम के पेड़ों में मजबूत स्परों से खिले अच्छे फूल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। जिला कुल्लू में प्लम की बंपर फ्लावरिंग होने से उत्पादक गदगद हैं। प्लम समेत अन्य गुठलीदार फलों से बगीचे रंग-बिरंग फूलों से गुलजार हो गए। भरपूर फ्लावरिंग से बागवानों की बांछें खिल उठी हैं। मौसम कुछ दिन साफ रहता है तो इस वर्ष प्लम की सेटिंग बेहतर होने की संभावना है।
जिला कुल्लू में निचले इलाके में गुठलीदार फलों का उत्पादन बडे़ स्तर पर होता है। गत वर्ष गुठलीदार फलों का उत्पादन आशा के अनुरूप नहीं हुआ था। लेकिन इस बार पौधों पर अच्छे फूल खिलने से बागवानों को उम्दा उत्पादन की आस है। घाटी में इस साल पर्याप्त बारिश और बर्फबारी होने के कारण प्लम, खुमानी, बादाम और आड़ू के पौधे बंपर फूलों से लकदक हो गए हैं। ऐसे में बागवानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बागवान रोशन लाल, अमित, जयचंद, चमन ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, गौतम ठाकुर, चुनी लाल, सुरेश, संजय कुमार, महेश शर्मा, अखिल ठाकुर, देवराज ठाकुर तथा ज्ञान ठाकुर आदि का कहना है कि इस साल बगीचों में बढ़िया फूल खिले हैं। पौधों के स्पर भी काफी मजबूत होने से पौधों पर अच्छे फूल खिले हैं। ऐसे में फलों के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर बताते है कि इस बार हर क्षेत्र में गुठलीदार फलों की बंपर फ्लावरिंग हुई है। इसके चलते इन फलों की पैदावार उम्दा किस्म की होने की उम्मीद है। मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो निश्चित रूप से फलों की सेटिंग अच्छी होगी। उधर, बागवानी विभाग के उपनिदेशक राकेश गोयल कहते हैं कि गुठलीदार फलों की फ्लावरिंग उम्दा दर्ज की हो रही है। आगामी दिनों में फलों की सेटिंग में मौसम का अहम रोल होगा। कहा कि अगर मौसम अनुकूल रहता है तो निश्चित तौर से फलों की सेटिंग बेहतर होगी।