फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आजादी से 72 साल बाद भी पीठ पर बोझा ढोने को मजबूर

आजादी से 72 साल बाद भी पीठ पर बोझा ढोने को मजबूर

Sun, 09 Dec 2018 07:07 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
आजादी से 72 साल बाद भी पीठ पर बोझा ढोने को मजबूर
जीवन रेखा से नहीं जुड़ सके 500 लोग
विज्ञापन

पढ़ारनी गांव में सड़क न होने से कई किमी पैदल चलने को मजबूर लोग
ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर रखी समस्या, समाधान की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत पढ़ारनी गांव आजादी के बाद आज तक सड़क सुविधा से वंचित है। ऐेसे में लोगों को सामान अपने घरों तक पीठ पर उठाकर पहुंचाना पड़ता है। बीमार या आपातकाल स्थिति में लोगों को कुर्सी या पालकी में 10 किलोमीटर दूर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। कई बार तो मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
सड़क सुविधा से गांव को जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने विधायक से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक सुरेंद्र शौरी से मिला। स्थानीय निवासी ज्ञान चंद, कमल सिंह, बली राम, दया राम, दिवान चंद, केशव राम ने कहा कि गांव की करीब 500 आबादी है। सड़क के अभाव में लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ता है। अधिकतर लोग आजीविका के लिए खेतीबाड़ी पर ही निर्भर हैं। किसानों व बागवानों को अपने उत्पादों को पीठ पर उठाकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। कई बार समय पर फसलें मंडियों में न पहुंचने से पहले ही बरबाद हो जाती है। इससे गांव के किसानों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है। कोटला पंचायत की प्रधान ममता देवी ने कहा कि पढ़ारनी गांव को सड़क से जोड़ने को लेकर आज तक महज आश्वासन ही मिले हैं। सड़क के अभाव गांव अन्य क्षेत्रों से पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। विधायक ने सड़क के लिए उचित राशि स्वीकृत करने के साथ जल्द ही कार्य शुरू करने की बात भी कही है।
विज्ञापन


सड़क को देंगे पांच लाख : सुरेंद्र
बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि पढ़ारनी गांव सड़क सुविधा से महरूम है। ऐसे में इस सड़क का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। संबधित सड़क निर्माण के लिए फिलहाल पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर सड़क के लिए और राशि का प्रावधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed