फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मंडियों में सेब पर भारी पड़ा अनार

मंडियों में सेब पर भारी पड़ा अनार

Wed, 29 Aug 2018 08:47 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
मंडियों में सेब पर भारी पड़ा अनार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। देश की मंडियों में अनार की खेप पहुंचने से सेब के दाम भी प्रभावित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस साल देश के बडे़ राज्य राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और यूपी आदि में अनार की बंपर फसल हैै। ऐसे में उपभोक्ताओं को अनार 20 से 25 रुपये सस्ते दाम में प्राप्त हो रहा है। इसके चलते सेब के दाम पर भी इसका असर दिख रहा है। व्यापारी भी अनार की खरीदारी में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि अनार बाजार में सेब की कीमत पर असर डाल रहा है। लाल रसीला अनार सेब पर भारी पड़ रहा है। सेब उत्पादक अमित ठाकुर, चमन ठाकुर, अमन, राजेश, कमल, नवीन, जय चंद, महेश ठाकुर, चुन्नी लाल, तीर्थ राम आदि का कहना है कि देश की विभिन्न मंडियों में अनार की आमद अधिक होने से सेब की मार्केट पर भी असर पड़ रहा है। पहले ही इस साल पिछले सात वर्षों में सबसे कम 40 लाख पेटी होने का अनुमान है। वहीं, दस दिन पहले सेब का मूल्य 65 से 70 रुपये प्रति किलो बागवानों को मिल रहा था। बंदरोल सब्जी मंडी में बुधवार को 10 से 55 रुपये तक सेब बिका है। बंदरोल सब्जी मंडी के राजेश बताते है कि देश की मंडियों में अनार की फसल काफी मात्रा में पहुंच रही है। ऐसे में इसका प्रभाव सेब के मूल्यों पर दिख रहा है। उपभोक्ता और व्यापारियों को सस्ते दाम पर अनार उपलब्ध हो रहे है। इससे सेब की मार्केट पर भी कुछ असर पड़ गया है। बंदरोल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन लाल ठाकुर के अनुसार बुधवार को मंडी में सुपर क्लास के सेब की 55 रुपये तक बोली लगी। उन्होंने कहा कि मंडी में सीजन पूरे जोरों पर चला हुआ है और बागवानों से आग्रह है कि माल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें। इससे सेब के उम्दा दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed