{"_id":"5b854d8342c7924632549eef","slug":"91535462787-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहक उठे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य ज्योति सम्मान पाकर चहक उठे होनहार
Updated Tue, 28 Aug 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी पुरस्कार के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री व सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा के हाथों सम्मान पाकर होनहार विद्यार्थी खुशी से चहक उठे। जिला मुख्यालय कुल्लू के सरवरी स्थित सहकार भवन में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री मुख्यातिथि व सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा बतौर विशेष अतिथि शामिल हुए। उनको अमर उजाला की ओर से कुल्लवी परंपरा के अनुसार टोपी पहना सम्मानित किया गया। इस दौरान दसवीं कक्षा के परिणाम की मेरिट में सातवें स्थान पर रहने वाली सलोनी भी मंच पर आसनी हुई। समारोह में जिला कुल्लू के निजी व सरकारी स्कूलों से आए दसवीं व बारहवीं के 53 मेधावी विद्यार्थियों को नवाजा गया। बोर्ड की दसवीं तथा जमा दो के टॉपर इन छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि व विशेष अतिथि ने मेधावियों के अलावा अभिभावकों को टिप्स दिए।
देखादेखी में कैरियर का चयन न करें : सन्नी शर्मा
समारोह में विशेष अतिथि रहे सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा ने कहा कि अमर उजाला ने विद्यार्थियों को दिशा देने की कोशिश की है। इस उम्र में विद्यार्थियों की ऊर्जा चरम पर होती है। इसलिए उन्हें सही मार्गदर्शन, दिशा देने की जरूरत होती है। जिन विद्यार्थियों ने अच्छे अंक लेकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, वे इस सफलता को अंतिम सफलता न माने। बल्कि जो टॉपर रहे हैं, उन्हें और भी सावधान रहने की जरूरत है। उन्हें अपनी क्षमता को बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने इसी उम्र में अपना कैरियर तय करना है। आपके पास बहुत विकल्प हैं। लेकिन देखादेखी में कैरियर का चयन न करें। भीड़ से बाहर निकलकर अपने आप की भी सुने। उसके आधार वा फील्ड का चयन करें। सन्नी शर्मा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान इसकी समीक्षा भी करें। परिजन अपने बच्चों से काफी उम्मीदें लगाए रहते हैं। कभी भी अपने आपको को धोखा न दें।
विज्ञापन
सफल होने के लिए आत्मविश्वास जरूरी : शालिनी
पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सफल होने के लिए आत्मविश्वास जरूरी है। अपने आप में विश्वास करें। किसी फिल्ड में मन न लगने पर दूसरा चयन करे। जीवन में चुनौतियां का सामना डटकर करें। विद्यार्थी जीवन से लेकर बुढ़ापे तक तनाव पीछा नहीं छोड़ता। लेकिन तनाव को दूर करने के लिए सबसे बढ़िया तरीका आउटडोर खेल हैं। प्रेशर कम होता है। पढ़ाई का आनंद ले और इससे बेहतर परिणाम आएंगे। अभिभावकों को भी इस बात को समझना चाहिए कि सब बच्चों में एक जैसी प्रतिभा नहीं होती है। कुछ बच्चे बैक बेंचर भी होते हैं। अभिभावक ऐसे बच्चों को प्रात्साहित करे,। विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को समझना चाहिए। व्यावहारिक बुद्धि को विकसित करने की आदत डालें।
युवा अधिकारियों के साथ फोटो लेने को होड़
समारोह के बाद युवा अधिकारी शालिनी व सन्नी शर्मा के साथ फोटो लेने के लिए मेधावियों संग अभिभावकों में खूब होड़ मची रही। मेधावियों के आग्रह पर अधिकारियों ने भी उन्हें नाराज नहीं किया। अपने बच्चों को कल का एसपी व प्रशासनिक अधिकारी देखने वाले अभिभावकों ने फोटो लेकर सम्मान के पलों केे अपने कैमरों में कैद किया।