फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ईओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त कराया अनशन

ईओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त कराया अनशन

Fri, 20 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
ईओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर समाप्त कराया अनशन
स्वार। नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने कार्रवाई का आश्वासन देकर एमडीपी के जिलाध्यक्ष का अनशन समाप्त कराया। एमडीपी के जिला अध्यक्ष पालिका पार्किंग शुल्क के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पिछले 15 दिनों से अनशन पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन पर पार्किंग, साप्ताहिक बाजार को नीलाम कर ठेकेदार पर की गई अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली के मुख्य द्वार पर अनशन पर बैठे एमडीपी के जिलाध्यक्ष अरशद वारसी से गुरुवार को अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने वार्ता की। अनशनकारी का कहना था कि जब तक अवैध वसूली करने वालों पर पालिका द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। अधिशासी अधिकारी ने अनशन पर बैठे एमडीपी के जिला अध्यक्ष को मामले की जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद अनशनकारी ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने जूस पिलाकर अनशनकारी का अनशन समाप्त कराया। इस दौरान स्थानीय सूचना इकाई प्रभारी महेश कुमार शर्मा , पालिका लिपिक मेहताब खां, मकसूद अहमद, अफसर मियां, जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed