फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   24 घंटे में उखड़ी जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क की टारिंग

24 घंटे में उखड़ी जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क की टारिंग

Mon, 11 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे में उखड़ी जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क की टारिंग
चौबीस घंटे में उखड़ी जिभी
विज्ञापन

गाड़ागुशैणी सड़क की टारिंग
लोनिवि ने शुरू किया है जिभी-गाड़ागुशैणी सड़क टारिंग का काम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विधान सभा को जोड़ती है सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। बंजार विस क्षेत्र को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विस क्षेत्र से जोड़ने वाली मुख्य सड़क जिभी-गाड़ागुशैणी का इन दिनों टारिंग का काम चल रहा है। वहीं काम के 24 घंटे बाद ही सड़क की टारिंग उखड़ने लग गई है। स्थानीय लोगों ने टारिंग में घटिया स्तर की सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
दशकों बाद हो रही सड़क की टारिंग से घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है परंतु अब टारिंग उखड़ने से लोग परेशान हैं। लोगों ने इसकी जांच करवाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि भरठीधार से आगे सड़क कई जगहों से उखड़ गई है। बीडीसी सदस्य विजय ठाकुर, स्थानीय ग्रामीण ठाकुर दास, नूप राम, देवी चंद, प्रकाश चंद, दिलीप सिंह तथा भगत राम ठाकुर का कहना है कि आगे टारिंग का काम चल रहा है पीछे से टारिंग 24 घंटे के भीतर ही उखड़ रही है। विभाग बारिश में भी सड़क की टारिंग करवा रहा है। साल में करीब तीन माह तक यह सड़क बर्फ के ढकी रहती है। लिहाजा सड़क की टारिंग उचित गुणवत्ता से की जानी चाहिए। यह रोड जहां बंजार क्षेत्र के बाहू, मोहनी, टील और सराज पंचायत को जोड़ती है वहीं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के विस क्षेत्र में आने वाले गाड़ागुशैणी, खौली, छैचगलू, छतरी व जंजैहली क्षेत्र को भी जोड़ती है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि लोनिवि के अधिकारियों की उपस्थिति में टारिंग की जा रही है। बावजूद तारकोल एक दिन के भीतर उखड़ रहा है। उधर, लोनिवि बंजार के अधिशाषी अभियंता चमन लाल ठाकुर ने कहा कि रोड के मोड़ वाले प्वाइंटों पर अधिक गड्डे वाली जगहों पर टारिंग उखड़ने की सूचना है। जिसे दोबारा से टारिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed