फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाही के बावजूद सरेउलसर झील में की राफ्टिंग

मनाही के बावजूद सरेउलसर झील में की राफ्टिंग

Tue, 08 May 2018 09:08 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
मनाही के बावजूद सरेउलसर झील में की राफ्टिंग
सरयोलसर झील में राफ्टिंग
विज्ञापन

आस्था से छेड़छाड़ पर देवसमाज आहत, एसडीएम से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सरयोलसर की पवित्र झील में राफ्टिंग किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर कमेटी ने इसकी लिखित शिकायत एसडीएम आनी से की है। पवित्र झील में राफ्टिंग की खबर से देव समाज आहत है। देवसमाज ने इस संबंध में कड़ी आपत्ति जाहिर की है। वायरल वीडियो में सरयोलसर झील में राफ्टिंग करते हुए कुछ लोग दिख रहे हैं।
इस संबंध में मंदिर कमेटी के कारदार भागे राम राणा ने कहा कि सरयोलसर में माता बूढ़ी नागिन का मंदिर है। मंदिर के साथ एक झील है लेकिन झील में तैरना और नहाना मना है। नहाने के लिए यहां बाल्टियां और जग रखे गए हैं। झील ने नंगे पांव पानी निकालकर लोग नहा सकते हैं। दो दिन पूर्व कुछ लोग यहां आए बोला कि हम सरकार की तरफ से आए हैं। इसके बाद उन्होंने वोट निकालकर झील में राफ्टिंग की। मंदिर कमेटी के लोग डर से कुछ बोल नहीं पाए। झील में पानी के अंदर माता का मंदिर है। जहां बूढ़ी नागिन रहती है। झील में राफ्टिंग से मर्यादा का उल्लंघन हुआ है। देवसमाज के नियमों को तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में राफ्टिंग करने का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भी इस संबंध में कड़ी आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि रॉफ्टिंग किसने की। उपायुक्त युनूस ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह मामला ध्यान में आया है। मामले में एसडीएम आनी को उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। पंचायत व मंदिर कमेटी के प्रावधानों के अनुसार ही कार्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed