फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आईपीएल मैचों में निकाले जाएंगे लक्की ड्रा 15-20-52

आईपीएल मैचों में निकाले जाएंगे लक्की ड्रा 15-20-52

Fri, 27 Apr 2018 07:12 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल मैचों में निकाले जाएंगे लक्की ड्रा 15-20-52
आईपीएल मैचों में निकाले जाएंगे लकी ड्रा
विज्ञापन

क्रिकेट स्टेडियम की तर्ज पर सजाया एतिहासिक ढालपुर मैदान
फन पार्क के नाम से होगा आईपीएल का लाइव एक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बीसीसीआई की ओर से ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में लाइव दिखाए जा रहे आईपीएल के तीनों मुकाबलों में लकी ड्रा भी निकाले जाएंगे। स्क्रीन में दिखाए जाने वाले आईपीएल मैचों के लिए ढालपुर के ग्राउंड को लाइव क्रिकेट स्टेडियम की तरह सजाया गया है। मैच की सुरक्षा को जहां स्थानीय पुलिस की मदद ली जाएगी, वहीं बाउंसर को तैनात किया जाएगा।
शुक्रवार को ढालपुर के सरवरी होटल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बीसीसीआई के क्रिकेट ऑपरेशन के सहायक मैनेजर सुमित मल्लापुरकर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि फन पार्क के नाम होने वाले आईपीएल के लाइव एक्शन का मकसद उन क्रिकेट प्रशंसकों के लिए किया जा रहा है जो आईपीएल मैचों को स्टेडियम में जाकर नहीं देख पाते हैं। 2015 से आईपीएल फन पार्क का आयोजन हो रहा है। इससे पहले हिमाचल में कांगड़ा और शिमला में करवाया जा चुका है। इस बार कुल्लू समेत देश के 36 शहरों में इसका आयोजन किया जा रहा है। इसमें दर्शकों की एंट्री पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। जो 28 अप्रैल को चेन्नई में रात आठ बजे चेन्नई सुपर किंग तथा मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा। 29 अप्रैल को दो मैच होंगे पहला मुकाबला जयपुर में शाम चार बजे राजस्थान रॉयल्स और सन राइजर्स हैदराबाद तथा दूसरा मैच बंगलुरू में शाम आठ बजे से रॉयल चैलेंजर बंगलौर तथा कोलकाला नाइट राइडर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फन पार्क में बच्चों के लिए प्ले जोन भी होगा इसके अलावा फूड कोर्ट तथा वीआईपी के अलग से व्यवस्था की है। मैच के दौरान अग्निशमन के साथ स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। इस मौके पर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह, महासचिव शिव कूपर तथा चंद्रशेखर मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed