फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फबारी से लाहौल में एक दर्जन संपर्क मार्ग अवरूद्ध

बर्फबारी से लाहौल में एक दर्जन संपर्क मार्ग अवरूद्ध

Thu, 22 Mar 2018 07:28 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी से लाहौल में एक दर्जन संपर्क मार्ग अवरूद्ध
बर्फबारी के बीच जलोड़ी दर्रा को पैदल पार करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/कोकसर। पिछले दो दिन से कुल्लू और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश से पारा लुढ़क गया है। बारिश से कुल्लू और लाहौल में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाहौल में ताजा बर्फबारी से एक दर्जन संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जबकि कुल्लू में वाया जलोड़ी तथा एक अन्य रूट पर भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा ठप पड़ी है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, कोकसर में 15, दारचा में 15, सिस्सू में 12, केलांग में 10, उदयपुर में पांच, मढ़ी में 20, जबकि सोलंगनाला में 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा में अब तक 75 सेंटीमीटर और कोकसर में 40 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो चुकी है। बीआरओ का मिशन स्नो क्लीयरेंस अभियान भी बर्फबारी से रुक गया है। हिमपात के चलते चंद्रा घाटी के तमाम संपर्क मार्ग बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जलोड़ी दर्रा होकर जाने वाली कुल्लू-रामपुर बस बर्फबारी से दर्रा बंद होने के कारण नहीं जा सकी। इसके अलावा छाछगलू रूट पर भी बस सेवा ठप है। बारिश से कुल्लू और लाहौल में जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। लाहौल में लोनिवि के सुपरवाइजर सुरेश ने कहा कि बर्फबारी से पहले चंद्रा घाटी के 12 मार्गों से बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया था लेकिन दो दिन से लगातार बर्फबारी के कारण सभी मार्ग फिर से अवरुद्ध हो गए हैं। मौसम खुलने के बाद सभी बंद मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed