फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सेब बगीचों में सोना उगाएगी बर्फबारी

सेब बगीचों में सोना उगाएगी बर्फबारी

Sat, 24 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सेब बगीचों में सोना उगाएगी बर्फबारी
सेब बगीचों में सोना उगाएगी बर्फबारी
विज्ञापन

30 हजार हेक्टेयर बागवानी को मिली संजीवनी
फरवरी में बर्फबारी से दूर हुई बागवानों की चिंता
रोशन ठाकुर
कुल्लू। बैकफुट पर चल रहे बागवानों के लिए बर्फ के फाहे संजीवनी बनकर बरसे हैं। फरवरी माह में दूसरी बार बर्फबारी होने से बागवान बाग-बाग हैं। बर्फ बारी और बारिश से एकाएक पड़ी कड़ाके की ठंड से घाटी में 30 हजार हेक्टेयर में लगे सेब के बगीचों में चिलिंग आवर्स के पूरे होने के साथ सेब के पेड़ों में पनप रही बीमारियों का भी खात्मा होगा।
इसी माह 11 से 13 फरवरी तक हुई बर्फबारी के बाद बागवानों ने सेब बगीचों का रूख कर तौलिया बनाकर खाद-गोबर डालने का कार्य किया जो शनिवार को हुई ताजा बर्फबारी-बारिश में सही तरीके से मिश्रण होकर आगामी फसल के लिए वरदान साबित होगा। बर्फबारी से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। बागवान तेज सिंह ठाकुर, अमर सिंह, लीला चंद, मेहर सिंह, भाग सिंह, प्रेम सिंह, अमर सिंह, रमेश चंद तथा राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि बागवानों को लंबे सूखे से बड़ी राहत मिली है। फरवरी में दो बार हुई बर्फबारी से सेब के बगीचों में जान फूंक दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूखे से परेशान किसान-बागवानों की चिंता अब दूर हो गई है। पर्याप्त नमी से उन्हें अब सेब की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है। बागवानी उपनिदेशक कुल्लू डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि बागवानी के लिए न केवल बर्फबारी संजीवनी बनी है बल्कि बारिश भी टॉनिक का काम करेगी। फरवरी माह में हुई बर्फबारी व बारिश से सूखे की समस्या को दूर कर दिया है और अब सेब की अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 हजार हेक्टेयर रबी फसल में भी आएगी जान
कुल्लू। बर्फबारी और बारिश से जहां बागवानों के चेहरे खुशी खिल उठे हैं। वहीं 22 हजार हेक्टेयर में बिजाई की गई लहसुन, गेहूं, जौ और मटर की खेती में नई जान आ गई है। सूखे से मुरझा रही रबी की फसल की पैदावार वृद्धि के साथ पौध में भी ग्रोथ आएगी। कृषि उपनिदेशक कुल्लू डॉ रत्न भारद्वाज ने कहा कि फरवरी में हुई बर्फबारी व बारिश का असर लंबे समय तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed