{"_id":"595929c84f1c1b1d4d8b46a3","slug":"91499015624-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू नहीं हुई ऑफ लाइन परमिट व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू नहीं हुई ऑफ लाइन परमिट व्यवस्था
Updated Sun, 02 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति प्रशासन की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के पांच दिन बाद भी मनाली में सैलानियों को ऑफ लाइन परमिट जारी करने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने बीते 27 जून को अधिसूचना जारी कर मनाली में परमिट काउंटर खोलने का एलान किया था। इसके लिए बाकायदा तीन कर्मचारियों को केलांग से मनाली भेजा गया है। लेकिन, अभी तक मनाली में परमिट जारी करने के लिए काउंटर खोला नहीं जा सका है। ड्यूटी पर तैनात किए गए तीनों कर्मचारी मनाली स्थित लाहौल-स्पीति भवन में लाहौल स्पीति प्रशासन के आगामी आदेश का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मनाली एसडीएम कार्यालय में काउंटर खोलने के लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन को कमरा नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, इसके लिए लाहौल-स्पीति प्रशासन और कुल्लू प्रशासन के बीच बातचीत जारी है। रोहतांग से आगे लाहौल-स्पीति और लेह-लदाख जाने वाले सैलानियों के लिए कुल्लू प्रशासन ऑन लाइन परमिट की व्यवस्था की है, लेकिन इस व्यवस्था से लद्दाख और लाहौल और काजा के पर्यटन कारोबारी संतुष्ट नहीं हैं, जबकि सैलानियों को भी ऑन लाइन परमिट हासिल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, लाहौल-स्पीति प्रशासन में मनाली स्थित एसडीएम कार्यालय में ऑफ लाइन परमिट जारी करने के लिए काउंटर खोलने का एलान किया है। लेकिन, अभी तक मनाली में यह काउंटर नहीं खुल पाया है। इससे लाहौल-स्पीति और लद्दाख का पर्यटन कारोबार चौपट हो गया है। लाहौल-स्पीति होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीर सिंह और महासचिव टशी बारोंगपा ने कहा कि सैलानियों को अनलिमिटेड परमिट के अलावा रविवार और मंगलवार के दिन भी परमिट जारी किया जाए। डीसी लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने कहा कि इस मामले को लेकर राज्य सराकर से बातचीत चल रही है। मनाली में ऑफ लाइन परमिट का काउंटर लाहौल-स्पीति प्रशासन चलाएगा या फिर कुल्लू प्रशासन। अभी तक इस बारे निर्णय नहीं हो सका है।
लाहौल-स्पीति भवन या चंद्रामुखी होटल में खोला जाए काउंटर : जवाहर
केलांग। भाजपा एसटी मोर्चा के महामंत्री जवाहर शर्मा ने कहा कि मनाली में ऑफ लाइन परमिट के लिए काउंटर खोलने में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पहले ही देरी की है। उन्होंने कहा कि अगर कुल्लू प्रशासन मनाली एसडीएम कार्यालय में कमरा देने को तैयार नहीं है तो लाहौल-स्पीति भवन या फिर एलपीएस के होटल चंद्रामुखी में तत्काल काउंटर खोलने की व्यवस्था करें। क्योंकि यह दोनों संस्थान लाहौल स्पीति प्रशासन के अधीन हैं।
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति भवन या चंद्रामुखी होटल में खोला जाए काउंटर : जवाहर
केलांग। भाजपा एसटी मोर्चा के महामंत्री जवाहर शर्मा ने कहा कि मनाली में ऑफ लाइन परमिट के लिए काउंटर खोलने में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पहले ही देरी की है। उन्होंने कहा कि अगर कुल्लू प्रशासन मनाली एसडीएम कार्यालय में कमरा देने को तैयार नहीं है तो लाहौल-स्पीति भवन या फिर एलपीएस के होटल चंद्रामुखी में तत्काल काउंटर खोलने की व्यवस्था करें। क्योंकि यह दोनों संस्थान लाहौल स्पीति प्रशासन के अधीन हैं।
विज्ञापन