{"_id":"67f2b5bbb95835829601fe98","slug":"90-of-bus-routes-in-laghati-closed-for-one-month-kullu-news-c-89-1-ssml1015-144889-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लगघाटी में एक महीने से 90 फीसदी बस रूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लगघाटी में एक महीने से 90 फीसदी बस रूट बंद
Sun, 06 Apr 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 06 Apr 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में एक माह पहले भारी बारिश के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस के चलते लगघाटी के कई ब
13 पंचायतों के ग्रामीण परेशान, बोले- भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई हैं सड़कें
पीडब्ल्यूडी अभी बहाल नहीं करवा पाया सड़कें, टैक्सियों में करना पड़ रहा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के साथ लगती लगघाटी में ग्रामीणों को बस सेवा नहीं मिल रही है। पिछले एक माह से अधिक समय से घाटी के 90 फीसदी बस रूट बंद हैं। परिवहन निगम और निजी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
घाटी के 10 से अधिक रूटों पर बसें न चलने से 13 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इन सड़कों को लोक निर्माण विभाग अभी तक बहाल नहीं कर पाया है।
गौरतलब है कि जिले में फरवरी के अंतिम सप्ताह में भारी बारिश हुई थी। इससे सबसे अधिक नुकसान लगघाटी में हुआ है। निजी और सरकारी भूमि को नुकसान हुआ है। घाटी की अधिकतर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस वजह से ग्रामीणों को आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए जिला मुख्यालय तक आने के लिए टैक्सी का भारी-भरकम किराया चुकाना पड़ रहा है। ग्रामीण अशोक कुमार, केवल राम, अमित, भोला राम, सूरत राम, वीर सिंह और राज कुमार ने कहा कि एक माह से बस सेवा बंद है। इससे आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटर संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बसों का संचालन नहीं हो रहा है। वे सड़कें दुरुस्त होने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीसी नेगी ने कहा कि घाटी की सड़कों को बहाल किया जा रहा है। अधिकतर सड़कों की फिटनेस दे दी गई है।
विज्ञापन
--
इन पंचायतों की जनता परेशान
लगघाटी के अधिकांश क्षेत्रों में बस सेवाएं प्रभावित चल रही हैं। इस कारण घाटी की पंचायत मानगढ़, डुंखरी-गाहर, फलाण, माशणां, मझाट, चोपाड़सा, शिल्हानाल, डुगीलग, भूमतीर, बुआई, पीज, भल्याणी व ब्राह्मण पंचायतों की हजारों की आबादी परेशान है।
--
इन रूटों पर बंद हैं बस सेवाएं
लगघाटी में पिछले एक माह पहले हुई भारी बारिश के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऐसे में लंबा समय बीतने के बाद भी जठानी, भूमतीर, भल्याणी वाया रोपड़ी, टंडारी और बुआई के लिए दस से अधिक रूटों पर बस सेवाएं बंद हैं। इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को यातायात सुविधा नहीं मिल रही है।