{"_id":"6193f3c7218d7708837a97b7","slug":"9-percent-more-students-come-to-school-on-second-day-in-kullu-kullu-news-sml3904577145","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में दूसरे दिन नौ फीसद बढ़ी बच्चों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में दूसरे दिन नौ फीसद बढ़ी बच्चों की संख्या
विज्ञापन
कुल्लू में कक्षा में पढ़ाई करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : Kullu
कुल्लू। कुल्लू जिले के 760 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को नौ फीसदी बच्चों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब अभिभावक भी बिना किसी डर से बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। स्कूलों में भी चहलपहल बढ़ गई है।
जिले में दूसरे दिन पहली में 3337 और दूसरी कक्षा में 3345 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। अब बच्चों की उपस्थिति का कुल आंकड़ा 6682 पहुंच गया है। सोमवार को 5875 बच्चे स्कूल आए थे। मंगलवार को 760 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में 79 फीसदी विद्यार्थियों ने अध्यापकों के सामने बैठकर कक्षाओं में पढ़ाई की।
शिक्षा विभाग के माइक्रो प्लान के तहत बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। स्कूल में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। कक्षाओं में विद्यार्थियों को एक-दूसरे से उचित दूरी में बैठाया गया।
विज्ञापन
कोरोना काल में 21 माह बाद प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले गए हैं। तीसरी से सातवीं कक्षाओं के विद्यार्थी कोविड नियम का पालन कर पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि, जिले के स्कूलों में दूसरे दिन भी कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है।
स्कूल खुलनेे से नौनिहाल खुश, दोस्तों संग हो रही पढ़ाई
नौनिहाल भी स्कूल खुलने से खुश हैं। अपने दोस्तों के साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों को बिना किसी डर स्कूल भेज रहे हैं। स्कूल में कोरोना से बचाव को लेेकर की गई व्यवस्था का निरीक्षण भी कर रहे हैं।
उधर, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरजीत राव ने कहा कि जिले में दूसरे दिन बच्चों की संख्या नौ फीसदी तक बढ़ गई है। दूसरे दिन पहली में 3337 और दूसरी कक्षा में 3345 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। अब पहली और दूसरी में बच्चों की संख्या 6682 पहुंच गई है।