{"_id":"60cf72d48ebc3e7c6912ad3e","slug":"8900-people-will-have-corona-vaccine-in-lahhul-spiti-kullu-news-sml374261662","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल-स्पीति में 8900 लोगों की होगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल-स्पीति में 8900 लोगों की होगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति जिले में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के 8900 लोगों को कोरोना टीका लगवाया जाएगा। टीकाकरण अभियान 21 से 25 जून तक जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र और स्कूलों में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में चलेगा।
टीकाकरण के दौरान पंजीकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ स्कूल में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर और अध्यापकों की सेवाएं ली जा रही है। 21 जून को पीएचसी तिंगरेट, सवाल सेंटर चिमरेट, पीएचसी तिंदी एवं रावमापा तिंदी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलग्रां और पीएचसी सिस्सू एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिस्सू, 22 जून को पीएचसी दारचा, गैमूर, पीएचसी हिंसा के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिंसा, क्षेत्रीय अस्पताल केलांग और गौशाल में टीका लगेगा। 23 जून को पीएचसी जाहलमा के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा, पीएचसी थिरोट, सीएचसी शांशा और सीएचसी उदयपुर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर, क्षेत्रीय अस्पताल केलांग, 24 जून को सीएचसी उदयपुर के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर, क्षेत्रीय अस्पताल केलांग, सीएचसी शांशा, पीएचसी ठोलंग, और पीएचसी गोंधला, 25 जून को गोंधला, क्षेत्रीय अस्पताल केलांग, लोट, चोखंग और पीएचसी गैमूर में टीकाकरण होगा। जिला कोविड निगरानी अधिकारी डॉ. रंजीत सिंह वैद्य ने कहा लाहौल में 6000 और स्पीति में 2900 लोगों की वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। उधर, कोरोना टीकाकरण में प्रदेशभर में किन्नौर और लाहौल-स्पीति के टॉप टेन में जगह बनाने पर तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को बधाई दी है।