{"_id":"5c90ebbebdec22145b20e22c","slug":"81553001406-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से बचने के लिए बनेगा मास्टर प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से बचने के लिए बनेगा मास्टर प्लान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली में शुरू होने वाले पर्यटन सीजन में सैलानियों को किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए मनाली प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन ने ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए मास्टर प्लान बनाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। योजना के तहत प्रशासन ने मनाली के लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से भी सुझाव मांगे हैं।
एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार का कहना है कि मनाली में समर सीजन में जहां नई पार्किंग के लिए जगह देखी जानी है, वहीं शहर में पार्किंग जोन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में मनाली के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान बनाने की योजना तैयार की गई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से इस योजना को पूरा नहीं किया जा सका। इसके अलावा मनाली में नए पार्किंग स्थलों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा मनाली की सड़कों पर जहां संभावना होगी, वहां वाहन की पार्किंग की जाएगी। गौर हो कि मनाली में समर सीजन के दौरान ट्रैफिक की समस्या सबसे अधिक रहती है। पर्यटकों के वाहनों की संख्या अधिक रहने से मनाली में अमूमन जाम लग जाता है। इसका खामियाजा न केवल सैलानियों को उठाना पड़ता है, बल्कि आम लोगों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने कहा कि पर्यटन सीजन में ट्रैफिक समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता है।