{"_id":"5c2f6157bdec2256a50a449a","slug":"81546608983-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ ने बैली ब्रिज की प्लेटें हटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ ने बैली ब्रिज की प्लेटें हटाईं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। बीआरओ ने शुक्रवार को नॉर्थ पोर्टल गुफा होटल के पास रोहतांग टनल को जोड़ने वाले बैली ब्रिज की प्लेटें हटा दी हैं। पुल की शीटें हटाने से आपातकालीन स्थिति में लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी होगी।
आगामी तीन दिनों तक मौसम विभाग की ओर से जारी हाई अलर्ट को देखते हुए बीआरओ ने यह कदम उठाया है। नॉर्थ पोर्टल के आसपास भारी बर्फबारी होती है। हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुल को क्षति पहुंचने की पूरी संभावना बनी रहती है। ऐसे में बीआरओ किसी प्रकार का जोखिम नहीं लेना चाहता है। सावधानी के तौर पर फिलहाल पुल की प्लेटों को हटा दिया गया है। बीआरओ के कमांडर आरके अवस्थी ने कहा कि पुल की एक तरफ की प्लेटें निकाली गई हैं। पैदल चलने वालों के लिए पुल खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल एक तरफ की ही प्लेटें निकाली गई हैं, ताकि पुल भारी बर्फ के वजन के बावजूद सुरक्षित रह सके। पुल की प्लेटें हटाने के बाद लाहौल से बाहर कुल्लू आने वाले मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि टनल के नॉर्थ पोर्टल से जिला मुख्यालय केलांग के अलग-थलग पड़ जाने से लाहौलियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लाहौल के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे लाहौल तथा कुल्लू में फंसे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सके।