फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू कॉलेज में एसएफआई ने किया धरना-प्रदर्शन

कुल्लू कॉलेज में एसएफआई ने किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 24 Aug 2018 06:56 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में एसएफआई ने किया धरना-प्रदर्शन
एससीए चुनाव बहाली के लिए बोला हल्ला
विज्ञापन

कुल्लू कॉलेज में एसएफआई ने किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
कॉलेज के विद्यार्थियों को चुनाव का अधिकार नहीं मिलने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शुक्रवार को एसएफआई ने एससीए चुनावों की बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार से एससीए चुनाव जल्द बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेेबाजी की।

एसएफआई इकाई अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लेकिन इसी लोकतंत्र में विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। एससीए चुनावों पर सरकार ने रोक लगा रखी है। जबकि पिछले पांच सालों से अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव करवाए जा रहे हैं। कॉलेज के विद्यार्थियों को चुनाव का अधिकार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एससीए चुनावों की बहाली को लेकर इससे पहले भी एसएफआई ने मांग उठाई है। लेकिन उनकी मांग को सरकार अनसुना कर रही है। महाविद्यालय की अन्य समस्याओं को भी जल्द दूर किया जाए। एसएफआई ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अजय, प्रवीण, हितेश, मोनिका, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed