{"_id":"5b533fad4f1c1b49748b61b1","slug":"81532182445-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंजिला मकान में लगी आग
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उपमंडल के अंतर्गत मड़ग़्रां गांव (नामू) में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे तीन मंजिला मकान में आग लग गई। आग लगते ही गांव में अफरातफरी मच गई। आग से 20 करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना से तीसरी मंजिल के छह कमरे जल गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया और दो मंजिलों को जलने से बचाया। हालांकि जिस समय आग लगी, उस समय घर के सदस्य खेतों में काम करने के लिए गए थे। घटना से किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को दुनी चंद पुत्र प्रेम दास गांव मड़ग़्रां उदयपुर के मकान में आग लग गई। मकान से धुआं उठते देख लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने समय पर आग को काबू किया, जिससे घर की दो मंजिलें जलने से बच गई। आग लगने की सूचना प्रशासन को स्थानीय पंचायत प्रधान ने करीब 4.30 बजे स्वयं उदयपुर पहुंचकर दी। इसके बाद तहसीलदार कर्म सिंह कथानिया के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। नायब तहसीलदार कर्म सिंह कथानिया ने कहा कि तीन मंजिला मकान की तीसरी मंजिल के छह कमरे जल चुके हैं। दो मंजिलों को ग्रामीणों ने मिलकर जलने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि अपने स्तर पर आग नहीं बुझाते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार की नियमानुसार सहायता की जाएगी।