{"_id":"5b1ea9ef4f1c1bb51e8b5434","slug":"81528736239-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड वेलफेयर कमेटी आज करेगी स्कूल का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी आज करेगी स्कूल का दौरा
Updated Mon, 11 Jun 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी
आज करेगी स्कूल का दौरा
छात्रा, अभिभावक सहपाठियों के लिए जाएंगे ब्यान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। दोहरानाला क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा की सही जवाब न देने पर की गई पिटाई मामले में अब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी मंगलवार को स्कूल का दौरा करेगी। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कमेटी छात्रा की काउंसलिंग करेगी। इसके बाद छात्रा के माता-पिता व सहपाठियों से भी पूछताछ कर उनके ब्यान दर्ज किए जाएंगे।
पिछले दिनों दोहरनाला इलाके के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छात्रा की सही जवाब नहीं देने पर निर्मम पिटाई कर दी। जिससे उसकी आंखों में चोट लगी। उसे अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के समक्ष बच्ची व परिजनों ने सारी वारदात का खुलासा किया था। मंत्री ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 323, जेजे एक्ट 75, 82 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं छात्रा के साथ सामने आए मारपीट के मामले के बाद अन्य विद्यार्थी भी सहमे हुए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य ने कहा कि मामले में मंगलवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी स्कूल का दौरा करेगी। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दोहरानाला क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ हुई मारपीट मामले में शिक्षा विभाग ने भी जांच तेज कर दी है। बीईपीओ ने स्कूल का दौरा किया है। इसके बाद विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। शिक्षा उपनिदेशक कुलवंत पठानिया ने कहा कि रिपोर्ट के आधार जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।