{"_id":"5b1ab0e84f1c1b6d4d8b564c","slug":"81528475880-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुघीलग पंचायत को नई पेयजल स्कीम की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुघीलग पंचायत को नई पेयजल स्कीम की सौगात
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुघीलग पंचायत को नई पेयजल स्कीम की सौगात
आईपीएच ने 57 लाख खर्च कर तैयार की योजना
प्रथम चरण में डुघीलग व सूमा गांव को मिला पानी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पेयजल संकट के बीच जिला मुख्यालय के साथ लगती डुघीलग पंचायत को आईपीएच विभाग ने नई पेयजल स्कीम को सुचारु कर दिया है। करीब 57 लाख की लागत से तैयार योजना को डुघलग तथा सूमा गांव को बहाल कर दिया है। जिसे सैकड़ों ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि डुघीलग गांव में एक माह से पेयजल की समस्या भी चल रही थी। पेयजल संकट को देखते हुए विभाग ने रात दिन एक कर पंचायत के ग्रामीणों को राहत प्रदान की है।
ग्राम कल्याण संगठन डुघीलग के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सचिव प्रेम चंद, विशंबर वर्मा, उमेश शर्मा, मोहर सिंह और प्रेम चंद के अनुसार पेयजल की समस्या से जूझ रहे करीब 1200 लोगों को राहत मिली है। आईपीएच विभाग ने ग्रामंग-डुघीलग के पेयजल स्कीम का कार्य पूरा कर दिया है। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी तथा कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र कुमार का आभार जताया है। वहीं गांव में चल रही भारी पेयजल किल्लत को देखते हुए अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उधर, आईपीएच कुल्लू के अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि विभाग ने 57 लाख की लागत से ग्रामंग-डुघीलग पेयजल स्कीम को सुचारू कर दिया है।