{"_id":"5a7b06f84f1c1ba0268b8dfc","slug":"81518012152-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच विभाग में फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच विभाग में फील्ड स्टाफ की छुट्टियां रद्द
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में सूखे से पेयजल संकट को देखते हुए आईपीएच विभाग अलर्ट हो गया है। सूखे को देखते हुए फिलहाल विभाग ने सभी फील्ड स्टाफ के कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। जिससे सूखे के दौरान लोगों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े। ऐसे में बारिश व बर्फबारी होने के बाद ही कर्मचारी अवकाश पर जा पाएंगे।
जिला कुल्लू में इस बार सर्दियों में भी गर्मियों जैसे हालात बने हुए हैं। करीब दो माह से अधिक समय से बारिश व बर्फबारी कम रहने से सूखे की स्थिति पैदा हुई है। जिसका सीधा पेयजल स्कीमों पर देखने को मिल रहा है। पेयजल स्कीमों में पानी की मात्रा कम होने से फील्ड स्टाफ को पेयजल आपूर्ति बहाल रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। जबकि मनाली, बंजार, आनी, कुल्लू उपमंडल के कई गांवों में पेयजल किल्लत हो गई है। विभाग के फील्ड स्टाफ के अवकाश पर रहने से स्थिति और भी बिगड़ सकती है। हालांकि सूखे से पेश आई पेयजल की किल्लत से जिला प्रशासन ने भी अलर्ट घोषित किया है।
उपायुक्त युनूस ने भी आईपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जहां पर लोगों को पेयजल योजनाओं से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है उन क्षेत्रों में टैंकर से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। स्थिति को देखते ही फिलहाल आईपीएच विभाग ने फील्ड स्टाफ के अवकाश पर ब्रेक लगा दी है। इस संबंध मेें आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पेयजल आपूर्ति बहाल रखने का प्रयास किया रहा है। फील्ड स्टाफ के छुट्टियों पर फिलहाल ब्रेक लगाई गई है।