फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मार्कंडेय ने रवि ठाकुर को 1478 मतों से दी शिकस्त

मार्कंडेय ने रवि ठाकुर को 1478 मतों से दी शिकस्त

Mon, 18 Dec 2017 04:57 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
मार्कंडेय ने रवि ठाकुर को 1478 मतों से दी शिकस्त
मार्कंडेय ने 1478 मतों से जीता चुनाव
विज्ञापन

तीसरी बार लाहौल-स्पीति के विधायक बनेंगे मार्कंडेय
कुल्लू और लाहौल में कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिला की एकमात्र सीट में मौजूदा कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर को शिकस्त देकर भाजपा के डॉ राम लाल मार्कंडेय चुनाव जीता। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर को 1478 मतों से पराजित किया। वहीं लाहौल स्पीति से आजाद प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। उन्हें महज 655 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

जबकि कांग्रेस से बागी राजेंद्र बाबू कारपा ने 2240 मत हासिल कर अपनी जमानत बचा ली। मतगणना के प्रथम चरण में ही मार्कंडेय ने 766 मतों की बढ़त बनाई। हालांकि तीसरे, पांचवें, सातवें, आठवें और 10वें चरण की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर को बढ़त मिली, लेकिन रवि ठाकुर की बढ़त मार्कंडेय को जीत से रोक नहीं सकी। रामलाल मार्कंडेय को अपने गृह क्षेत्र तिंदी से थिरोट तक करीब 1300 वोटों की बढ़त मिली। जो रवि ठाकुर अंतिम चरण की मतगणना तक तोड़ नहीं पाए। लाहौल स्पीति विधानसभा सीट से डॉ रामलाल मार्कंडेय तीसरी बार विस चुनाव जीता है। इससे पहले वह वर्ष 1998 और 2007 में बतौर विधायक चुनकर विधानसभा में गए थे। वर्ष 1998 में वह कैबिनेट के मंत्री भी रह चुके हैं। इस बार रवि ठाकुर को अपने गृह क्षेत्र तोद वैली में महज 250 मतों की बढ़त मिली है। पिछली बार तोद वैली में यह लीड 800 मतों की थी। लाहौल स्पीति में इस बार कुल 16999 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया था। जिसमें कांग्रेस के रवि ठाकुर को 6278, भाजपा के रामलाल मार्कंडेय को 7756, कांग्रेस के बागी राजेंद्र कारपा को 2240 और आजाद प्रत्याशी सुदर्शन जस्पा को 655 मत मिले। 70 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को न चुनकर नोटा का बटन दबाया। चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं कुल्लू और लाहौल-स्पीति में विजयी रैली निकाली। मार्कंडेय ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि लाहौल स्पीति की जनता की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed