{"_id":"5a0ee5ce4f1c1b59678bc63a","slug":"81510925774-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी यूनियन ने गुलाबा में रूकवाई इलेक्ट्रिक बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी यूनियन ने गुलाबा में रूकवाई इलेक्ट्रिक बस
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्सी यूनियन ने गुलाबा में रुकवाई इलेक्ट्रिक बस
अन्य वाहनों को रोहतांग जाने की मनाही पर भड़की यूनियन
रोहतांग तक न जाने देने पर पर्यटकों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली से रोहतांग पास रूट पर चलने वाली इलेक्ट्रिक बस को हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली से गुलाबा में रूकवाया और बस को रोहतांग भेजने का विरोध किया। वर्तमान में परमिट के साथ रोहतांग दर्रा के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई, लेकिन इलेक्ट्रिक बस में बर्फ के दीदार के लिए सफर जारी है। जिस पर यूनियन ने आपत्ति जताई है। वहीं, रोहतांग तक बस न जाने पर पर्यटकों ने भी गुलाबा में विरोध किया।
यूनियन के पदाधिकारियों ने गुलाबा में इलेक्ट्रिक बस को रूकवाया और विरोध दर्ज करवाया। इस संबंध में यूनियन डीसी कुल्लू से भी मिलने जा रही है और आपत्ति दर्ज करेगी। शुक्रवार को मनाली से रोहतांग पास के लिए 25 सवारियों के साथ इलेक्ट्रिक बस रवाना हुई थी, लेकिन बाद में टैक्सी यूनियन ने विरोध कर दिया। एनजीटी के आदेशानुसार रोहतांग पास पर पर्यावरण की समस्या को देखते इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गई है। बर्फबारी के दौरान बस को स्नो प्वाइंट तक ही ले जाने का निर्णय लिया गया है। दो दिनों से बर्फबारी के चलते इलेक्ट्रिक बस में बुकिंग के लिए खूब मारामारी चल रही है। इधर, टैक्सी यूनियन के प्रधान राज कुमार डोगरा ने बताया कि आम वाहनों को परमिट के साथ रोहतांग दर्रा जाने के लिए मनाही लगा दी गई है, लेकिन इलेक्ट्रिक बस को चलाया जा रहा है। जिससे टैक्सी ऑपरेटरों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि टैक्सी ऑपरेटरों के हित को ध्यान में रखते हुए सही निर्णय लिया जाए। बताया कि इस मसले को डीसी कुल्लू युनूस के समक्ष उठाया जाएगा। उधर, पर्यटकों ने बस गुलाबा में ही रोके जाने पर विरोध जताया और किराये समेत अन्य खर्चे को वापस करने की मांग की।