फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   80% of the players in the women's ice hockey team are from Spiti.

Kullu News: आइस हॉकी महिला टीम में स्पीति की 80 फीसदी खिलाड़ी

Wed, 14 Jan 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 14 Jan 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
80% of the players in the women's ice hockey team are from Spiti.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 आइस हॉकी में वरिष्ठ महिला वर्ग की टीम में 90 फीसदी खिलाड़ी स्पीति घाटी की चयनित हुई हैं। प्रदेश की टीम के लिए 20 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिसमें 18 खिलाड़ी स्पीति, एक किन्नौर और एक लाहौल से संबंधित है। ऐसे में जनजातीय क्षेत्र की महिला खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए इन दिनों स्पीति घाटी में माइनस 15 डिग्री तापमान में पसीना बहाकर अपने आप को प्रतियोगिता के लिए तैयार कर रही है। चयनित महिला खिलाड़ी यूटी लद्दाख में 20 से 27 जनवरी तक होने वाली खेलो इंडिया विंटर गेम्स में प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लाहौल-स्पीति ने 12 जनवरी को काजा स्थित आइस हॉकी रिंक पर हिमाचल प्रदेश आइस हॉकी टीम (महिला एवं पुरुष) का ट्रायल के बाद खिलाड़ियों की अंतिम सूची बना दी है। बड़ी बात तो यह है कि आइस हॉकी टीम में चयनित खिलाड़ियों में दो ही खिलाड़ियों में प्रियंका ठाकुर लाहौल और दूसरी रिगजिन डोलमा किन्नौर से, है बाकी सभी खिलाड़ी स्पीति से हैं। छोंजिन अंगमो महिला आइस हॉकी टीम सीनियर की कप्तान होंगी। यंगजेन गटुक टीम मैनेजर और नवांग डंगमो टीम के कोच है।
विज्ञापन

--यह है प्रदेश की महिला टीम
प्रदेश आइस हाकी महिला टीम में छेरिंग डोलमा, कुंगा यंगछेन, नवांग लामो, पदमा भुमकित, प्रियंका ठाकुर, रिगजिन डोलमा, सोनम आंगमो, तंजिन आंगमो, तंजिन देक्योंग, तंजिन डोलमा, तेंजिन छोड़ोन, तंजिन डोलमा, तंजिन छोड़ोन, ज़िदेन आंगमो, पदमा टीछोमो, टशी डोलमा, अंगरुप छोमो, तंजिन यंगज़ोम, तंजिन छोड़ोन, नवांग लिंज़ोम खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष टीम में ये खिलाड़ी
प्रदेश आइस हॉकी की टीममें रमेश कुमार, अभिशेख ठाकुर, दोरजे ज्ञाछो, नरेंद्र, राहुल, अभिशेख राठौर, छीमेत नमडोल, सोनम रिन्चेन, छेरिंग ज्ञलसन, अभिशेख ठाकुर, प्रवीण कुमार, कुंज़ंग छेरिंग, सोनम छेरिंग, अभिमन्यु शर्मा, प्रणव डोगरा, अजय, तंजिन येशे, तंजिन टशी, तंजिन लकपा, तंजिन दोरजे, थिन्ले दोरजे, फुंचोग वांगचुक शामिल है। पुरुष वर्ग की टीम में सोनम छेरिंग कप्तान, अमित वेलवाल कोच होंगे जबकि पंकज प्रभाकर टीम के मैनेजर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed