फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   8 routes closed due to snowfall in Lahaul

बर्फबारी से लाहौल में आठ बस रूट हुए बंद

Fri, 03 Dec 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
8 routes closed due to snowfall in Lahaul
लाहौल-स्पीति के काजा में हुई ताजा बर्फबारी के बाद अपने गंतव्य की और जाते लोग। फोटो--संवाद। - फोटो : Kullu
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी शुरू होने से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। दो दिन से जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। अटल टनल रोहतांग से निगम की बस सेवाओं के साथ लाहौल में आठ बस रूट बंद हो गए हैं। सड़क पर बर्फ गिरने से फिसलन का खतरा बढ़ गया है। हिमपात के बाद जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। कड़ाके की ठंड में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मौसम के रुख को देखते हुए केलांग डिपो ने कुल्लू और केलांग के बीच बस सेवाएं स्थगित कर दी हैं। निगम ने खतरे को देखते हुए केलांग से कुल्लू, केलांग से दारचा और मनाली से वाया कोकसर-केलांग बस रूट भी फिलहाल बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

टनल होकर सैलानियों की आवाजाही दो दिन से बंद है। अगर जरूरी हुआ तो स्थानीय लोग फोर बाई फोर वाहनों से आवाजाही कर सकते हैं। एचआरटीसी ने पट्टनघाटी के उदयपुर से खंजर, सलग्रां से उदयपुर और भुजंड और उदयपुर के लिए बस सेवा जारी है, जबकि पांगी घाटी के लिए भी सुबह बसों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल में ऊंची पहाड़ियों के साथ अब निचले इलाकों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। कोकसर, खंगसर, गोंधला, दारचा, लोसर और टाकचा के साथ चंद्रा घाटी के सीबी रेंज की पहाड़ी, घेपन पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर सहित तमाम ऊंची चोटियों में भारी हिमपात की सूचना है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने लोगों से मौसम और बर्फबारी भांपकर ही आवाजाही करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed