फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   775 meritorious students of Kullu-Manali cheered after getting laptop

लैपटॉप पाकर चहके कुल्लू-मनाली के 775 मेधावी

Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
775 meritorious students of Kullu-Manali cheered after getting laptop
रुल्लू के अटल सदन में चार साल बाद लैपटॉप वितरण कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रा को लैपटॉप देते मं - फोटो : Kullu
कुल्लू। शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में मेरिट में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों के चेहरों पर लैपटॉप पाने की खुशी दिखाई दी। कुल्लू के अटल सदन में चार साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ। कुल्लू और मनाली विधानसभा क्षेत्र के 775 मेधावियों को लैपटॉप मिले हैं, जिनका वितरण शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल पर्वतीय एवं कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य होने के बावजूद यहां का शिक्षा ढांचा देशभर में अव्वल है। महज 70 लाख की आबादी पर 16 हजार से अधिक सरकारी स्कूल बच्चों को घरद्वार के समीप गुणात्मक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षक-छात्र अनुपात देशभर में श्रेष्ठ है। मंत्री ने कहा कि मंडी से प्रदेश के लगभग 20 हजार मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में 19,847 विद्यार्थी जुड़े हैं। राष्ट्रीय नीति-2020 पर गोविंद ठाकुर ने कहा कि देश के बच्चों को दुनिया का हर ज्ञान देकर उन्हें वैश्विक नागरिक बनाना उद्देश्य है। शिक्षा का मौजूदा स्वरूप पूरी तरह से बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 4,787 स्कूलों में प्री-नर्सरी की कक्षाएं आरंभ कर दी गई हैं और आने वाले समय में सभी प्राइमरी स्कूलों में यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू कर दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष एचपीएमसी राम सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल शर्मा, उपनिदेशक निरीक्षण देवेंद्र, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, दानवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed