फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   75,000 cattle were vaccinated against foot and mouth disease in the district.

Kullu News: जिले में 75,000 मवेशियों को लगाए मुंह-खुर रोग के टीके

Sun, 28 Apr 2024 03:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
75,000 cattle were vaccinated against foot and mouth disease in the district.
1.20 लाख मवेशियों को टीका लगवाने का रखा है लक्ष्य
विज्ञापन

पशुपालकों के घरद्वार पहुंचकर मवेशियों को लगाया जा रहा टीका

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में मवेशियों को मुंह-खुर रोग से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक विभागीय कर्मियों ने घरद्वार पहुंच कर 75,000 से अधिक मवेशियों का टीकाकरण कर दिया है। पशुपालन विभाग ने जिले के पांचों चिकित्सा खंडों में 1.20 लाख मवेशियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। नए जन्मे और छूटे मवेशियों की टैगिंग भी की जा रही है, ताकि हर पशु का रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।
पशुपालन विभाग के पास मवेशियों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में स्थित पशु चिकित्सालयों तक वैक्सीन उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन

विभागीय फार्मासिस्ट अपने चिकित्सालय के अधीन आने वाले क्षेत्रों में पशुपालकों के घरद्वार पहुंचकर मवेशियों को टीका लगाने और टैगिंग का कार्य कर रहे हैं। पशुपालन विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र पॉल ने कहा कि मवेशियों में खुर-मुंह की बीमारी की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है। कहा कि विभागीय तौर पर मवेशियों को स्वस्थ रखने की दिशा में प्रयास निरंतर जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed