{"_id":"6841cca0e3186d4d8a06082e","slug":"733-crore-rupees-will-be-used-to-heal-the-wounds-caused-by-rain-kullu-news-c-89-1-ssml1012-149239-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बरसात के जख्मों पर 7.33 करोड़ से लगेगा मरहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बरसात के जख्मों पर 7.33 करोड़ से लगेगा मरहम
Thu, 05 Jun 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
संभावित नुकसान की भरपाई के लिए एनएचएआई ने मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा प्राक्कलन
मनाली से पतलीकूहल तक नुकसान की भरपाई के लिए बजट खर्च करेगा एनएचएआई
4.500 किमी हाईवे-तीन की होगी टारिंग, बरसात से निपटने के लिए शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। बरसात के सीजन में होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई और नेशनल हाईवे तीन को यथावत रखने के लिए एनएचएआई ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए 7.33 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार कर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा है। इस बजट से सड़क को बेहतर बनाने के साथ बरसात में होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी।
बरसात में हर साल हाईवे तीन को कुल्लू से मनाली तक भारी नुकसान पहुंचता है। सड़क धंसने, डंगे गिरने, सड़क बहने के बाद बिना बजट सड़क की मरम्मत मुश्किल हो जाता है।
केंद्र ने 7.33 करोड़ का बजट मंजूर किया तो बरसात में होने वाले नुकसान की भरपाई तुरंत करने के साथ सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने बताया कि कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे तीन को और बेहतर बनाने के लिए 7.33 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है। इसका प्राक्कलन मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा है। मनाली से पतलीकूहल तक यह बजट खर्च किया जाएगा। इससे सड़क को बेहतर बनाने के अलावा बरसात में होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी। लगभग 4.500 किलोमीटर हाईवे की टारिंग भी की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा दीवार लगाने और सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्य इस बजट से किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बरसात से निपटने के लिए एनएचएआई तैयार है। इस बार जगह-जगह मशीनरी भी रखी जाएगी, जिससे सड़क अवरुद्ध होने पर तुरंत यातायात बहाल किया जा सके। कहा कि कुल्लू से मनाली तक एनएचएआई करीब 21 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर रहा है। इसमें टारिंग के साथ हाईवे की सुरक्षा दीवारों सहित कई निर्माण कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन
--