फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मजदूरों की छंटनी के विरोध में उतरे

मजदूरों की छंटनी के विरोध में उतरे

Tue, 26 Mar 2019 06:58 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 26 Mar 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों की छंटनी के विरोध में उतरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पार्वती परियोजना चरण तीन में मजदूरों की छंटनी को लेकर अब पंचायत प्रतिनिधि उखड़ गए हैं। ग्राम पंचायत लारजी और तलाड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों ने परियोजना प्रबंधन से दो टूक कहा कि अगर विस्थापित एवं प्रभावित मजदूरों की छंटनी की गई तो वे सड़क पर उतर जाएंगे।

लारजी पंचायत की प्रधान कांता देवी व तलाड़ा पंचायत के उप प्रधान बालकृष्ण शर्मा और अन्य सदस्यों ने मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू यूनुस को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि यदि पार्वती परियोजना चरण तीन ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के चार मजदूरों को हटाया तो परियोजना स्थल का घेराव होगा और पंचायत के लोग अनशन पर भी बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रबंधन ने विस्थापित मजदूरों को 31 मार्च तक निकालने के फरमान जारी किए हैं, जो उनके साथ अन्याय है। कहा कि इस तरह के फरमान किसी भी सूरत में सहन नहीं होंगे। यदि प्रभावित व विस्थापित लोगों की छंटनी की गई तो परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उप प्रधान बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि पार्वती परियोजना चरण तीन ने अभी तक मात्र 198 हिमाचलियों को अस्थायी और 16 लोगों को स्थायी रोजगार दिया है। इसके अलावा अभी भी सैकड़ों लोग प्रभावित व विस्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed